Chatra: बालिका उच्च विद्यालय व कस्तूरबा विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन

0
216

बालिका उच्च विद्यालय व कस्तूरबा विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन

चतरा। शुक्रवार को झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वाधान में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में व सचिव प्रज्ञा बाजपेई के निर्देशानुसार बालिका उच्च विद्यालय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन किया गया। सिविल कोर्ट से डेप्युटी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अशोक कुमार सिंह द्वारा कस्तूरबा आवासीय विद्यालय लिटरेसी क्लास का आयोजन कर नौवीं और ग्यारहवीं के छात्राओं को भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बाल विवाह रोकने की दिशा में बालिकाओं को अहम भूमिका निभाने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा की बाल विवाह कानूनी अपराध है अतः बालिकाओं को इस क्रूति का अंत करने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बालिकाओं को सीआरपीसी एवं आईपीसी के विभिन्न धाराओं की भी जानकारी दी।