Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चलो करें आवास पूरा अभियान का किया गया शुभारंभ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चलो करें आवास पूरा अभियान का किया गया शुभारंभ

गिद्धौर(चतरा)। चलो करें आवास पूरा” अभियान का शुभारंभ गिद्धौर प्रखंड में मंगलवार से किया गया। इस अभियान के तहत पहले दिन बीडीओ हरिनाथ महतो ने पंचायत कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें अभियान से जुड़ी कई जानकारियां दी। बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अधूरे आवसों को इस अभियान के तहत एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही गिद्धौर पंचायत व पहरा पंचायत के 12 आवास लाभुकों को अधूरे आवास को पूर्ण करने के लिए नोटिस दिया गया। अन्यथा 12 प्रतिशत ब्याज के साथ राशि वसूली की जायेगी। साथ ही सर्टिफिकेट केश भी किया जाएगा। इस दौरान बीपीओ रामकुमार सिंह, पीएम आवास के प्रखंड समन्वयक फरहत नाजनी, पंचायत सचिव चितरंजन शर्मा, रोजगार सेवक समेत प्रखंड कर्मी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment