झारखण्ड/गुमला- हर साल की भांति इस बार भी घाघरा-थाना क्षेत्र के ग्राम बदरी में कार्तिक जतरा महोत्सव धूमधाम से मनाई जाएगी इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेता सह जिप सदस्य तेंबू उरांव एवं विकास भारती के पद्म श्री सम्मान से विभूषित अशोक भगत के निमंत्रण पर झारखण्ड प्रदेश के महामहिम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में आगमन तय है इसके साथ ही आज मंगलवार को गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एसपी हरविंदर सिंह एवं सदर एसडीओ सहित घाघरा-थाना प्रभारी ने राज्यपाल के तयशुदा कार्यक्रम स्थलों पर एवं हैलिपैड स्थान का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी हासिल कर आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए वहीं कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को लेकर उनके बैठने एवं कार्यक्रम में महामहिम के साथ चुनिंदे गणमान्य लोगों एवं सांसद राज्यसभा सांसद के लिए मंच को लेकर भी जानकारी कार्तिक जतरा महोत्सव आयोजन समिति से लेते हुए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए। यहां बताते चलें कि बदरी गांव में कार्तिक जतरा महोत्सव पर इसके पूर्व झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हो चुके हैं और इस कार्यक्रम में आसपास के दर्जनों गांवों से महिला एवं पुरुष सहित स्कूलों के छात्र छात्राओं की हजारों की संख्या में उपस्थिति दर्ज होती है। यहां पर आदिवासी समाज के महान विभूति पंखराज साहेब स्वर्गीय कार्तिक बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए आदिवासियों के प्रेरणास्रोत और लोकप्रिय नेता कार्तिक बाबू के आदर्शों एवं सिद्धांत पर मंच से लोगों के बीच सम्बोधन एवं आदिवासी सभ्यता संस्कृति की झलकियां की प्रस्तुति पेश करते हुए मुख्य अतिथि झारखण्ड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन जी का भव्य स्वागत करते हुए मंच तक लाएं जाएंगे इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां का जायजा ले कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद इंतजाम करने की तैयारियां शुरू कर दी है 17 नवंबर को कार्तिक जतरा महोत्सव बदरी गांव में होता आ रहा है।
*झारखण्ड महामहिम राज्यपाल 17 अक्टूबर को कार्तिक जतरा महोत्सव घाघरा-के बदरी गांव में आएंगे प्रशासनिक महकमा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट – हैलिपैड, एवं तयशुदा कार्यक्रम स्थल को लेकर निरीक्षण किया गया*
By Ajay Sharma
On: November 14, 2023 2:22 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 960186
Total views : 2719310