रांची-टंडवा मुख्य पथ में कार व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो गंभीर, आक्रोषित ग्रामीणों ने कोल वाहनों का परिचालन कराया बंद
टंडवा (चतरा)। सोमवार सुबह टंडवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रांची-टंडवा मुख्य पथ स्थित कल्याणपुर पुल के समीप बाइक व कार में सीधी टक्कर हो गई। जिसमें बाइक व कार दोनों के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना में बाइक सवार संतोष उरांव व रौशन उरांव गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनो घायल टंडवा प्रखण्ड प्रमुख रीना देवी के भतीजे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रांची रिंची हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा है। इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजा तथा ग्रामीण सड़कों से कोयले की ट्रांस्पोर्टिंग बंद कराने की मांग को लेकर सुबह से हीं सड़क को जाम कर दिये जाने से कोयले की ट्रांस्पोर्टिंग बाधित रही। जबकि अन्य वाहनों का आवागमन जारी रखा गया है। समाचार लिखे जाने तक कोल वाहनों का परिचालन जारी नहीं हुआ था। स्थानीय ग्रामीणों ने उक्त मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार एनटीपीसी में काम करने वाले किसी व्यक्ति की बताई जा रही है।








