सेवानिवृत शिक्षक ने की वोट फॉर लोकल को लेकर बैठक

newsscale
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सेवानिवृत शिक्षक ने की वोट फॉर लोकल को लेकर बैठक

गिद्धौर(चतरा)ः गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत रोहमर व मारंगी गांव के ग्रामीणों के साथ राष्ट्रीय सम्मान  प्राप्त सेवानिवृत शिक्षक देवचारन दांगी ने वोट फॉर लोकल को लेकर बैठक किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को श्री दांगी ने संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में स्थानीय प्रत्याशी को वोट देकर जीतना है। चतरा लोकसभा से अभी तक कोई स्थानीय प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत पाया है। आने वाले चुनाव में हम सबको मिलकर इस कलंक को मिटाना है। सभी को जाति-पाती से ऊपर उठ कर इस बार अपने माटी के लिए वोट करने की अपील की। दोनों गांव में उपस्थित लोगों ने श्री दांगी के इस मुहिम का पुरजोर समर्थन किया तथा एक साथ सभी लोगों ने संकल्प लिया कि स्थानीय प्रत्याशी को वोट कर जिताएंगे। बैठक की अध्यक्षता बिनोद यादव व संचालन कमलेश रज्जक ने किया। बैठक में अशोक कुमार दांगी, विजय शंकर दांगी, सुरेंद्र दांगी, राजेंद्र यादव, धर्मदेव यादव, बिरसा मुंडा, किसून मुंडा, भेखलाल यादव समेत कई नवयुवक व महिलाएं उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *