दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
गिद्धौर(चतरा)ः पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोपी को गिद्धौर थाना क्षेत्र के बरटा गांव से गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। आरोपी गिद्धौर थाना क्षेत्र के बरटा गांव निवासी स्वर्गीय सलामत मियां का पुत्र इसराइल मियां है। थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने बताया कि बीते 31 अक्टूबर को कुबरी गांव की मृत महिला के पुत्र ने मां के साथ इसराइल मियां के विरुद्ध दुष्कर्म कर हत्या कर देने का आवेदन दिया था। जसपर थाना कांड संख्या 78/2023 में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।





















Total Users : 785937
Total views : 2479723