गुणवत्ता से खिलवाड़ कर की जा रही सड़क निर्माण कार्य, एसडीओ ने की जांच
मयूरहंड(चतरा)। जिले के मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इटखोरी जिहू मोड मुख्य सड़क निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा गुणवत्ता से खिलवाड़ कर निर्माण कार्य की जा रही है। संवेदक द्वारा महेशा से सुराही मोड तक गुणवत्ता से खिलवाड़ कर सड़क निर्माण कार्य की गई है। जिसकी जांच बुधवार को पथ प्रमंडल विभाग चतरा सहायक अभियंता ज्योतिष टंडूला ने किया। जिसमें सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता में घोर अनियमितता पाया गया। सड़क निर्माण कार्य में मां अष्टभुजा कंशट्रक्शन हजारीबाग संवेदक राजेश कुमार द्वारा विभागीय आदेश को धज्जियां उडाते हुए 50 एमएम डीबीएम के जगह 20 से 25 एमएम की जा रही है। इसके अलावा प्रिमिक्सिंग में पीच की मात्रा कम डाली जा रही है। परिणाम स्वरुप पांव रगडने के साथ वाहन परिचालन होने से किया गया पीच उखड़ रहा है। उक्त अनियमितता को देख एई ने संवेदक को किया गया निर्माण कार्य उखाड़ कर गुणवत्ता व प्राक्कलन अनुरुप कार्य करने का निर्देश दिया। बरती गई अनियमितता में सुधार करने के बाद हीं आगे का कार्य करने का निर्देश संवेदक के मुंशी को दिया। मौके परसहायक अभियंता ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं की जाएगी। सड़क निर्माण कार्य में डीबीएम 50 एमएम एवं बीसी 30 एमएम कुल 80 एमएम की जानी है। मौके पर कनिय अभियंता राजिव रंजन कुमार को बरती गई अनियमितता में सुधार लाने के बाद आगे कार्य कराने का निर्देश दिया।





















Total Users : 1016576
Total views : 2794970