सेरनदाग में चोरी करते तीन चोरों को ग्रामीणों ने धर दबोचा, पुलिस ने भेजा जेल
टंडवा(चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र के सेरनदाग निवासी मनोज कुमार साहू के घर चोरी करने गए तीन चोरों को ग्रामीणों ने धर दबोचा। इसकी सूचना स्थानीय थाना में देकर तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात्रि मनोज कुमार साहू अपने घर में सपरिवार खाना-पीना खा कर सो रहा था, कि तीन चोरों ने घर में घुस कर सो रही महिला के जेवरात को खोलने की कोशिश कर रहे थे, जैसे ही लोगों की नींद खुली वैसे ही तीनों चोर कुछ समान लेकर फरार हो गये और दूसरे घर मे चोरी करने चल दिये। इस दौरान वहीं बगल में एक गरीब बुढ़े के घर से कुछ पैसा व समान चुरा कर भाग रहे थे। जो सुबह होते ही ग्रामीणों ने मुख्य चोर टंडवा हरिनगर के विशाल दास को धर दबोचा एवं उसी के ब्यान के अनुसार कुमारंग के दो सगे भाई प्रवीण मिश्रा एवं निशांत मिश्रा को भी पकड़ लिया। ततपश्चात तीनों चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। मनोज कुमार साव ने तीनों चोर के खिलाप थाना में मामला दर्ज कराया है। जिसपर पुलिस द्वारा त्वरित कर्रवाई करते हुवे तीनो चोर को जेल भेज दिया गया।





















Total Users : 909797
Total views : 2650773