Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अमन साव गैंग पर रेलवे साइट में फायरिंग और रंगदारी को लेकर मामला दर्ज, एसआईटी का गठन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अमन साव गैंग पर रेलवे साइट में फायरिंग और रंगदारी को लेकर मामला दर्ज, एसआईटी का गठन

टंडवा(चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र अंर्तगत रेलवे निर्माण कार्य स्थल पर गोलीबारी करने व रंगदारी मांगने को लेकर अमन साहू अपराधी गैंग के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। मिलेनियम कंपनी के साइट इंजीनियर दिव्य प्रकाश के बयान के आधार पर टंडवा थाना कांड संख्या 255/ 2023 दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि बीते सोमवार को अज्ञात बाइक सवार अपराधियों द्वारा रकसी गांव स्थित रेलवे ब्रिज साइट पर कंपनी के सर्वेयर तथा इंजीनियर के ऊपर फायरिंग किया गया था। जिसमें कंपनी के सर्वेयर अमित झा घायल हुए थे। स्थानीय पुलिस के द्वारा घटनास्थल से चार खोखा भी बरामद किया गया है। रेलवे निर्माण में लगे कंपनी के साइट इंजीनियर दिवय प्रकाश के शिकायत पर स्थानीय थाना में रंगदारी मांगने को लेकर अमन साव तथा मयंक सिंह के ऊपर मामला दर्ज करते हुए न्याय का गुहार लगाया है। पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों के धर पकड़ के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी सूरत में बक्से नहीं जाएंगे। पुलिस अपना कार्य कर रही है और मामले की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। घटना को अंजाम देने में जो भी अपराधी शामिल है उन्हें जल्द हीं सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। वहीं उपरोक्त मामले में पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के द्वारा सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया है। एसआईटी टीम में कई थानों के पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया है। टीम के द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही घटना के बाद रेलवे निर्माण कार्य स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment