Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों की निदेशक डीआरडीए ने की मासिक समीक्षा, दिए कई दिशा निर्देश

On: November 7, 2023 8:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार एक्का की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाईक, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय की सभी वार्डेन एवं लेखापाल सह कम्प्यूटर ऑपरेटर ने भाग लिया। शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों में विद्यांजली, खादी महोत्सव, फिट इंडिया, मिशन चंद्रयान, उर्जा संरक्षण, प्रोजेक्ट इम्पैक्ट, रेल कार्यक्रमों में गति लाने हेतु सभी बीईईओ/बीपीओ/वार्डेंन को निर्देशित किया गया। साथ ही सभी संकुल साधनसेवियों का सप्ताह में दो बार समीक्षात्मक बैठक करते हुए समीक्षा कराने का निर्देश दिया। शौचालय व पेयजल विहीन विद्यालयों का सत्यापन कार्य कनीय अभियंता से कराते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिससे विद्यालयों में समुचित व्यवस्था किया जा सके। इंस्पायर अवार्ड के लिए सभी 47 विद्यालयों से पंजीकरण कराने का निर्देश दिया। वहीं पाठ्य योजना, पाठ्यक्रम, विद्यालयों में आपूर्ति शैक्षणिक कैलेण्डर का अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनगणना 2027: लोहरदगा उपायुक्त ने जागरूकता रथों को किया रवाना, 15 मई तक खुद से जानकारी भरने का अंतिम अवसर

नए थाना प्रभारी का एक्शन शुरू, अवैध शराब से लदी बोलेरो जब्त; 2 तस्कर गिरफ्तार!

लोहरदगा मंडल कारा में “मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र” का शुभारंभ

अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार

भंडरा में निकली ठाकुर जी की भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर, ​श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

लोहरदगा: उपायुक्त ने दी चेतावनी, ‘नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र, कोताही बर्दाश्त नहीं’

उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द क्रियाशील करने का निदेश

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

Leave a Comment