झारखण्ड/गुमला- भास्कर एजुकेशनल एकेडमी घाघरा में विज्ञान व क्राफ्ट प्रदर्शनी सह स्वास्थ्य चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार ने फीता काटकर किया ।प्रदर्शनी में 248 मॉडल प्रस्तुत किए गए जिसमें मोबाइल कंट्रोल्ड होम, ऑटोमेटिक ट्रैफिक सिस्टम ,सर्विलांस व्हाट लाइट हाउस ,वाटर लेवल इंडिकेटर ,लेजर सिक्योरिटी सिस्टम, रोबोट ,भूकंप अलार्म सहित कई उपकरण शामिल है। वही 500 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर शुगर टेस्ट व अन्य टेस्ट कराया गया। मौके पर मुख्य बीडीओ दिनेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच का संचार होता है एवं विज्ञान में अधिक रुचि बढ़ती है। जिससे आविष्कार करने की प्रेरणा मिलती है। विद्यार्थी नित्य नई सोच के साथ आगे बढ़ते हैं और इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ते रहेंगे। विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में बच्चे आगे बढ़े और कुछ बेहतर करें। मौके पर उपस्थित लोगों में प्राचार्य नितेश रंजन भास्कर, अनिरुद्ध चौबे, प्रकाश पांडे ,शिवम मिश्र, सिद्धार्थ दीक्षित, रुचिका कुमारी ,निशा कुमारी ,रीता देवी ,नेहा साहू ,सोनी कुमारी, सारिका देवी, किरण कुमारी, संध्या कच्छप, प्रियंका कुमारी, सुभद्रा देवी, फुलेश्वरी सिंह, सपना कुमारी, आशा टोप्पो, सहित कई शिक्षक शिक्षिका अभिभावक विद्यार्थी लोग उपस्थित थे।
*भास्कर एजुकेशनल एकेडमी घाघरा में विज्ञान व क्राफ्ट प्रदर्शनी सह स्वास्थ्य चिकित्सा जांच शिविर का हुआ आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी हुए शामिल*
By Ajay Sharma
On: November 3, 2023 3:21 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 1069587
Total views : 2868402