Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी और एसएसआर-2024 से संबंधित उपायुक्त ने की समीक्षात्मक बैठक, कहा स्वीप गतिविधि का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा मतदान प्रतिशत बढ़ाएं, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रतापपुर को किया स्पष्टिकरण

On: November 2, 2023 8:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी और एसएसआर-2024 से संबंधित उपायुक्त ने की समीक्षात्मक बैठक, कहा स्वीप गतिविधि का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा मतदान प्रतिशत बढ़ाएं, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रतापपुर को किया स्पष्टिकरण

चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान ने आगामी लोक सभा चुनाव एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित समीक्षात्मक बैठक कर दिए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश। बैठक में मुख्य रूप से 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव की तैयारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 अंतर्गत 27 अक्टूबर से 09 दिसम्बर 2023 तक चलने वाले विशेष अभियान जिसमें फार्म 6, 7 एवं 8 समेत अन्य की बिन्दुवार समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि वैसे मतदान केन्द्र जो जर्जर स्थिति में हैं और जहां पहुंच पथ नहीं है वैसे मतदान केन्द्रों को चिन्हित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु स्वीप गतिविधि के अंतर्गत चुनाव पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन प्रारंभ करने का निर्देश दिया। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतापपुर द्वारा सही समय पर प्रतिवेदन नहीं देने पर स्पष्टिकरण किया गया। वहीं पूर्व में हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत हाउस टू हाउस सर्वे की समीक्षा के क्रम में कहा कि जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है या वे कहीं अन्य जगह चले गए हैं उसके सत्यापन का कार्य करते हुए फार्म 7 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची से विलोपित करें व फार्म 6 भरकर मतदाता सूची में उनका नाम जोड़े। साथ ही कहा कि वैसे मतदाता जो स्थायी रूप से दूसरे जिले एवं राज्य में शिफ्ट कर गये है उन्हे भी चिन्हित कर मतदाता सूची से नाम हटाएं। वहीं मतदाता सूची में ब्लैक एण्ड वाईट फोटो, ब्लर फोटो है तो उसे हटाते हुए मतदाताओं का गुणवत्ता युक्त फोटो लगाएं। 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के मतदाताओं को चिन्हित करने के साथ दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। उन्होने कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि जिले के अंदर रह रहे आदिम जनजाति के परिवारों का शत प्रतिशत मतदाता सूची में नाम शामिल हो। उपायुक्त ने आगामी लोक सभा चुनाव 2024 की तैयारी की समीक्षा करते हुए कहा निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में चुनाव की तैयारी छः माह पहले हर हाल में कर लेे। वहीं चुनाव के दौरान गठन होने वाले कोषांग के नोडल पदाधिकारियों से भी उनके कार्याे के बारे में जानकारी लेते हुए उनकी समीक्षा की गई। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत 27 अक्टूबर से 09 दिसम्बर 2023 तक चलने वाले विशेष अभियान को लेकर सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का, एसडीओ चतरा सुरेन्द्र उरांव, एसडीओ सिमरिया सुधीर कुमार दास, एसडीपीओ चतरा अविनाश कुमार, एसडीपीओ सिमरिया अशोक प्रियदर्शी, डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम, सभी बीडीओ समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नए थाना प्रभारी का एक्शन शुरू, अवैध शराब से लदी बोलेरो जब्त; 2 तस्कर गिरफ्तार!

लोहरदगा मंडल कारा में “मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र” का शुभारंभनालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा श्री राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में मंडल कारा, लोहरदगा परिसर में 12 मई 2026 को मंडल कारा के बंदियों के परिजनों को कानूनी सहायता, सुगम मुलाकात तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से *”मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र”* की शुरुआत की गई। इस दौरान डालसा सचिव श्री मनोरंजन कुमार, प्रभारी जेलर मो सोनू एलएडीसीएस चीफ श्री नसीम अंसारी सहित जेल के पुलिस बल व पीएलवी उपस्थित थे। डालसा सचिव ने बताया कि इस सहायता केंद्र का उद्देश्य बंदियों के परिजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, बंदियों से सुगम मुलाकात सुनिश्चित कराना, उनके समस्याओं का समाधान करना और न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है। वहीं डालसा सचिव ने बताया कि इस केंद्र में पीएलवी की भी नियुक्ति की गई है। जो मंडल कारा, लोहरदगा के बंदियों से मुलाकात करने पहुंचे उनके परिजन या परिचित को कानूनी जानकारी और सहायता प्रदान करेंगे। साथ ही बंदी से मुलाकात करने आए लोगों से उनका विवरण तालिका में अंकित करेंगे। जिसमें मुलाकात करने आने वाले का नाम, पता, किससे मुलाकात करनी है, मामले का विवरण, पुलिस स्टेशन, न्यायालय जहां मामला लंबित है. मामले का चरण, सुनवाई की अगली तारीख, कानूनी सहायता अंतर्गत वकील की जानकारी सहित अन्य जानकारी तालिका में अंकित करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र के संचालन के लिए आवश्यक स्थान और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर और मुलाकात स्थल का निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल और बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मंडल कारा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुलाकात व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि परिजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार

भंडरा में निकली ठाकुर जी की भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर, ​श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

लोहरदगा: उपायुक्त ने दी चेतावनी, ‘नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र, कोताही बर्दाश्त नहीं’

उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द क्रियाशील करने का निदेश

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

Leave a Comment