Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दर्जनों महिलाओं ने ठप्प कराया कोल वाहनों का परिचालन, की अलग ट्रांसपोर्टिंग सड़क बनाने की मांग

On: November 2, 2023 7:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दर्जनों महिलाओं ने ठप्प कराया कोल वाहनों का परिचालन, की अलग ट्रांसपोर्टिंग सड़क बनाने की मांग

टंडवा(चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र में कोल वाहनों के परिचालन से धूल-धूंआ तथा सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश अब फूटने लगा है। गुरुवार को टंडवा-रांची बायपास सड़क किनारे स्थित दुंदुवा के दर्जनों महिलाओं ने सड़क में आकर कोल वाहनों के परिचालन को ठप्प करा दिया, जिससे आम्रपाली व चट्टीबारियातु कोल परियोजना से कोयले की ढुलाई कर रहे सैंकड़ों कोल वाहनों की लंबी कतारें लग गई। उक्त जाम का असर टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क से गुजरने वाले वाहनों के परिचालन में भी देखा गया। लोगों की मानें तो इन दिनों एके लॉजिस्टिक्स, नकास, जय मां अम्बे ट्रांसपोर्ट, टॉयकून, हिंडाल्को, प्रणव नमन समेत दर्जनों कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनियां बड़े पैमाने पर दिन-रात कोयले की ढुलाई कर रही है। जिससे ग्रामीणों को जहां सड़कों में कोयले की धूल तथा बेतरतीब परिचालन से आवागमन में भारी कठिनाई होती है वहीं दूसरी ओर बड़े पैमाने जानमाल की क्षति भी होने लगा है। यही वजह है कि ग्रामीण अब आम सड़क से कोल वाहनों के परिचालन को तत्काल बंद करने की मांग कर रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर महिलाओं को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। जिससे कोल वाहनों का परिचालन शुरू हो गया। सूत्रों की मानें तो उक्त मांगों को लेकर टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क मार्ग से हो रहे कोयले की ढुलाई के विरुद्ध भी ग्रामीण गोलबंद होने की तैयारी में जुटे हैं। जबकि ग्रामीणों के आंदोलन की सुगबुगाहट सुनकर कोल कारोबार में जुटे स्थानीय जनप्रतिनिधि व नेताओं की भी बेचौनी बढ़ने लगी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने मनाया होली मिलन समारोह, फाग गीतों और गुलाल से सराबोर हुआ माहौल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 256 रनों का विशाल लक्ष्य

पुलिस–अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह का शूटर घायल, एएसआई को लगी गोली

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह को लेकर भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

सांसद ने सरना स्थल में चबूतरा निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहरदगा में जल महोत्सव पखवाड़ा का जिला स्तरीय शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कूडू में जेएसएलपीएस के तहत भव्य कार्यक्रम, 250 से अधिक दिदियों ने लिया भाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के योगदान और नेतृत्व क्षमता को किया गया सम्मानित

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नया नेतृत्व चर्चा में, चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की उठाई मांग

बिना ओटीपी और लिंक के खाते से उड़ गए 29,100 रुपये, साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज, महिला ने थाना में की शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर बैठक, ग्रामीणों ने लिया संकल्प, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

ग्रामीण विकास व जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा, लंबित भुगतान जल्द करने का निर्देश, उपायुक्त ने कहा योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Leave a Comment