द विजन पब्लिक स्कूल में सेमिनार का आयोजन 4 को
इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत द विजन पब्लिक स्कूल पिपराही में आगामी 4 नवंबर को सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार में चुनावी राजनीति, पत्रकारिता और प्रशासन व्यवस्था पर फोकस किया जाएगा। इसकी जानकारी स्कूल के प्रबंधक सह संचालक नीरज कुमार सिंह ने देते हुवे बताया कि विद्यार्थी किताबी दुनिया से बाहर निकलकर वास्तविकता को भी जाने और परखे। इन व्यवस्था से प्रेरित होकर विद्यार्थी आने वाले भविष्य में देश का सर्वागिन विकाश का हिस्सा बनें। सिन्हा ने आगे कहा कि सेमिनार में पहुंचकर अतिथि उन पौधों को ज्ञान रूपी खाद्य पानी से सिंचित करें। ताकि हमारे विद्यार्थी खूबसूरत भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।





















Total Users : 911489
Total views : 2653229