सहायक शिक्षक के असमय निधन पर शोक
पत्थलगडा(चतरा)। पत्थलगडा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मरंगा में कार्यरत सहायक शिक्षक संजय दांगी की मौत असमय बीते मंगलवार रात्रि हो गई। सहायक शिक्षक के असमय निधन की खबर सुनकर नावाडीह गांव सहित पूरे प्रखंड के पारा शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। अचानक ऐसी सूचना पर बुधवार सुबह ग्रामीणों की भीड़ दिवंगत के घर पहुंचने लगी। असमय सहायक शिक्षक के निधन से उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। साथ ही पत्नी व बच्चों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है। प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ ने वर्तमान सरकार से उनके के आश्रित को अनुकम्पा के आधार पर नौकरी देने की मांग की है। दिवंगत के अंतिम यात्रा में पूर्व मुखिया मेधन दांगी, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, चतरा जिला संगठन से कुमुद सिंह, अभय कुमार सिंह, फणीश्वर यादव, धुरुवनाथ शर्मा, मिथिलेश कुमार, सतीश कुमार, पारस पासवान, आदित्य राणा, मनोज राणा, इम्तियाज अंसारी, कालेश्वर यादव, अरुण तिवारी, पारस पासवान, जितेंद्र नाथ चौधरी, दिनेश्वर दांगी, अजय कुमार, प्रकाश ठाकुर, बालचंद राणा सहित पत्थलगड़ा प्रखंड के सभी सहायक शिक्ष व क्षेत्र के ग्रामीण शामिल थे।
नोट फोटो। दिवंगत शिक्षक के घर जमा भीड़


















Total Users : 1122968
Total views : 2942651