झारखण्ड/गुमला- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खटवा नदी छठ पूजा घाट पर भव्य रूप से छठ पूजा करने का निर्णय लिया गया पिछले साल की आय व्यय पर हुई चर्चा और साथ ही छठ पूजा घाट में जाकर विधि व्यवस्था का लिया गया जायजा| बैठक की अध्यक्षता करते हुए पारस कुमार गुप्ता ने कहा कि छठ पूजा हमारा महापर्व है और खटवा नदी छठ पूजा घाट पर भी सैकड़ो श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है इस बार छठ पूजा घाट का क्षेत्र भी बढ़ाया जाएगा,साथ ही लाइटिंग पर खास ध्यान दिया जाएगा इस बार लाइटिंग, सेल्फी पॉइंट सहित सैकड़ो मिट्टी के दिए से छठ घाट को रोशन किया जाएगा जो की आकर्षण का केंद्र रहेगा| पिछले वर्ष भी नगर पालिका की ओर से साफ सफाई के लिए व्यवस्था कराई गई थी इस बार भी हम उम्मीद करते हैं की व्यवस्था प्रदान की जाएगी| बैठक में मुकेश सिंह, रविंद्र सिंह, पारस गुप्ता, राकेश सिंह, यशराज सिंह आलोक कुमार, विष्णु साहू, ओम प्रकाश गुप्ता, नीरज सिंह, गौरव कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे|
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर खटवा नदी पूजा समिति की बैठक हुई
By Ajay Sharma
On: October 30, 2023 5:41 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 1008169
Total views : 2783571