
क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव एवं गणित विज्ञान मेला के लिए रवाना हुई इंटर कॉलेज की टीम
लोहरदगा।
मुजफ्फरपुर के सदातपुर स्थित विद्या मंदिर में 30 एवं 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र द्वारा आयोजित क्षेत्रीय गणित विज्ञान मेला और भागलपुर के कहलगांव स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में 30 एवं 31 अक्टूबर को आयोजित क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव में भाग लेने के लिए मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा की अलग-अलग टीमें रविवार को रवाना हुईl प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने शुभकामनाएं देकर मार्गदर्शन शिक्षकों के साथ सहित 20 सदस्यों की टीम को रवाना कियाl टीम में त्वरित भाषण में रोशनी उरांव, गणित विज्ञान मेला में नैनो टेक्नोलॉजी का भविष्य विषय पर पत्र वाचन में शशि कश्छप, आचार्य पत्र वाचन में नीतू कुमारी, लोक नृत्य में पूर्णिमा भगत, रितु कुमारी, मधु श्वेता कुजूर, प्रिया कुजूर, अनिमा लकड़ा, पूनम कुमारी, सुजीत उरांव , मंतोष उरांव, अनित उरांव, अंकित उरांव ,विकास उरांव ,धर्मदेव उरांव, सचिन भगत, अजीत उरांव, संदीप उरांव शामिल हैl मार्गदर्शक आचार्य टोली में ऋद्धि मिश्रा एवं कविता कुमारी शामिल हैl इधर शील अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर से भी क्षेत्रीय गणितम विज्ञान मेला में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर विज्ञान पत्र वाचन में अन्वेशा मुखर्जी भी मार्गदर्शन आचार्य राजीव कुमार सिंह के साथ सदातपुर, मुजफ्फरपुर विद्यालय के लिए रवाना हुई हैंl दोनों विद्यालयों के प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारीगण एवं शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने सभी को शुभकामनाएं दी हैंl




















Total Users : 785936
Total views : 2479721