झारखण्ड/गुमला- भाजपा घाघरा मंडल का मेरा माटी मेरा देश के निमित्त घाघरा शहीद देवनारायण भगत के स्मारक स्थल पर शुक्रवार को भाजपा नेता अशोक उरांव की अध्यक्षता में पूरे घाघरा प्रखंड से मिट्टी संग्रह हुए अमृत कलश को अमृत वाटिका दिल्ली भेजने के लिए जिला से प्रभारी नियुक्त राम अवतार भगत को कलश सौपा गया। मौके पर अशोक उराव ने कहा कि दिल्ली में बना रहे अमृत वाटिका में प्रखंड क्षेत्र के कई जगह से संग्रह किए गए मिट्टी का उपयोग किया जाएगा जिस नियमित एवं मिट्टी अमृत कलश में भरकर दी गई है भाजपा सभी के सम्मान को लेकर कृत संकल्पित है मौके पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ श्याम किशोर पाठक भाजयुमो अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी, जिला कार्य समिति सदस्य विपिन बिहारी सिंह, अरुंजय सिंह अमित ठाकुर, सुशित गोस्वामी, आशीत सिंह अनिल साहू, पवन गुप्ता महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा देवी, अलका देवी सहित अन्य भाजपाई उपस्थित थे।छछजछ
घाघरा में भाजपा नेता अशोक उरांव की अध्यक्षता में शहीद देवनारायण भगत के स्मारक स्थल से कलश में मिट्टी संग्रहण कर अमृत वाटिका दिल्ली के लिए रवाना किया गया
By
Ajay Sharma
WhatsApp Group
Join Now
Leave a comment








