न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित सूर्य मंदिर परिसर के समीप भास्कर स्वालंबन क्लब में छठ पूजा के तैयारी को लेकर ग्रामीणों की बैठक बुधवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया निर्मला देवी व संचालन शिक्षक सुबोध दांगी ने किया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने आस्था का पर्व छठ धूम धाम से मनाने का निर्णय लेते हुए सर्वसम्मति से संचालन समिति का गठन किया।जिसमे कविंद्र दांगी को अध्यक्ष का मनोनयन किया गया। बैठक में क्लब अध्यक्ष मुकेश कुमार, पूर्व जिप सदस्य रामलखन दांगी, सेवानिवृत शिक्षक देवचरण दांगी, शिक्षक श्याम सुंदर दांगी, राजू लाल वर्मा, शिक्षकअनिल कुमार, मनोज वर्मा, प्रदीप कुमार, राजेश कुशवाहा, उपेंद्र दांगी, मंटू कुमार, विकास कुमार, मुकेश कुमार, प्रकाश कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
छठ पूजा को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक, संचालन समिति का गठन…

By newsscale
On: October 25, 2023 10:41 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 800349
Total views : 2499187