Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा: 15वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए लखनऊ रवाना हुए 30 युवाओ की टीम 

On: October 25, 2023 7:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। 158 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं नेहरू युवा केन्द्र, लोहरदगा के सौजन्य से सांस्कृतिक आदान-प्रदान हेतु 15वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2023-24 की शुरुआत दिनांक 25/10/2023 को लोहरदगा से की गई।  जिसमें जनजातीय समाज के 15 छात्र व 15 छात्राएं, कुल 30 युवाओं को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित जनजातीय सांस्कृतिक आदान प्रदान कार्यक्रम में भाग लेने हेतु रवाना किया गया। जहाँ पर उन्हें देश के अन्य हिस्सों से आए जनजातीय युवाओं से मिलकर उनके रहन सहन, संस्कृति, क्षेत्रीय विशेषताओं के बारे में जानने तथा लोहरदगा (झारखण्ड) की संस्कृति व रहन सहन से दूसरों को अवगत कराने का अवसर मिलेगा। एक सप्ताह के सांस्कृतिक आदान प्रदान कार्यक्रम में इन्हें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों में भाग लेने तथा ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का दौरा करने का अवसर मिलेगा तथा इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद इनमें देश की सांस्कृतिक विविधता व एकता के बारे में बेहतर समझ का विकास होगा । लखनऊ (उत्तर प्रदेश) यात्रा में इनका मार्गदर्शन करने के लिए एक पुरूष व एक महिला सदस्य इनके साथ केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल से नियुक्त किया गया है जो यात्रा व कार्यक्रम के दौरान इनके साथ रहेंगे तथा आवश्यकतानुसार इनकी मदद / सहयोग करेंगे ।

इस कार्यक्रम में संतोष कुमार पाल (द्वितीय कमान अधिकारी), डॉ. रंजीत कुमार (मुख्य चिकित्सा अधिकारी), राकेश कुमार मिश्रा (उप कमाण्डेन्ट) के साथ-साथ 158 बटा. के अन्य सदस्य / कार्मिक व नेहरू युवा केन्द्र, लोहरदगा के अब्दुल फारूख खान, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

झारखंड में अव्वल बना गुमला – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमला के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा इतिहास

मासूम की चीख भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ट्रैक्टर ने 3 साल के बच्चे को कुचला

बिहार में ‘सम्राट’ युग का आगाज़: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सम्राट चौधरी ने रचा इतिहास; नीतीश के बाद संभाली कमान

अंबेडकर जयंती पर गूंजा शिक्षा और संघर्ष का संदेश

Leave a Comment