Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रखंड स्तरीय मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम आयोजित

On: October 21, 2023 6:53 AM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

प्रखंड स्तरीय मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम आयोजित

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत मध्य विद्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 190वीं बटालियन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम से पहले स्कूली बच्चों ने मध्य विद्यालय परिसर से मुख्य चौक तक जागरूकता रैली निकाली। इस क्रम में वीर जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों को देश की सुरक्षा व रक्षा करने का संकल्प दिलाया। इसके पश्चात मध्य विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पांच प्रण की शपथ दिलाई गई। जबकि वीरों स्वतंत्रता सेनानियों के याद में देशभक्ति गीत व कविता आदि प्रस्तुत किया गया तथा प्रखंड के विभिन्न पंचायत से अमृत कलश के मिट्टी को संग्रह किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा देश की रक्षा व सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र की ललिता कुमारी व संचालन प्रेमचंद यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख अनीता यादव, मुखिया निर्मला देवी, थाना प्रभारी गुलाम सरवर, सीआरपीएफ जवान जयप्रकाश यादव, सिद्धेश्वर पांडेय, ब्रजेश कुमार सिंह, महादेव दांगी, शिक्षक गेंदों रविदास, डॉ राजीव दास, सत्यदेव उपाध्याय व विद्यालय के छात्र छात्राएं शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

बच्चा चोर की अफवाह में हत्या: 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

ठगी मामले में थाना प्रभारी की सख्ती, पैसा लौटाने तक फाउंडेशन की गाड़ी जब्त

चार माह से वेतन नहीं मिलने पर चौकीदारों की हालत दयनीय, भुखमरी जैसी स्थिति

हर घर नल-जल योजना कुंदा में दम तोड़ती, खराब जलमीनारों से बढ़ी पेयजल संकट की आशंका

कालीकरण सड़क निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

बैंक ऑफ इंडिया गिद्धौर शाखा में कैश की किल्लत, ग्राहकों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार

राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों का डीसी-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व व्यवस्था पर विशेष जोर

सड़क हादसा, महिला गंभीर रूप से घायल; बाइक सवार युवक हिरासत में

99.61 प्रतिशत अंक लाकर अनुभव सुमन ने बढ़ाया पत्थलगड़ा प्रखंड का मान

शिवपुरी-कठौतिया रेल परियोजना अंतिम चरण में, 18 फरवरी को संभावित शुभारंभ

काला बिल्ला लगाकर आवास कर्मियों का विरोध, मांगें नहीं मानीं तो 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

कोयला लदे हायवा की टक्कर से टेंपू पलटी, कई मजदूर गंभीर रूप से घायल; आक्रोशित ग्रामीणों ने रोका परिचालन

Leave a Comment