Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बिशुनपुर विधानसभा इलाकों के मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए

On: October 19, 2023 7:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला- आगामी चुनाव संबंधित तैयारियों को लेकर आज गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह एवं ई.आर.ओ. विधानसभा क्षेत्र 68 सह एसडीओ सदर रवि जैन ने संयुक्त रूप से विशुनपुर प्रखंड के निरासी पंचायत अंतर्गत 8 से अधिक मतदाता केंद्र का दौरा करते हुए मतदाता केंद्रों के व्यवस्थाओं से अवगत हुए। इस दौरान उन्होंने राजकीय मध्य विद्यालय कुमारी, राजकीय मध्य विद्यालय जमटी,राजकीय मध्य विद्यालय बोराग, राजकीय मध्य विद्यालय कटिया, राजकीय मध्य विद्यालय बनालत, राजकीय उच्च विद्यालय रेहलदाग एवं राजकीय उ. मध्य विद्यालय निरासी स्थित मतदाता केंद्रों का निरीक्षण किया।

इसके साथ ही उपायुक्त की अध्यक्षता में विशुनपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में एसपी गुमला, एसडीओ सदर, प्रखंड विकास पदाधिकारी विशुनपुर एवं प्रखंड स्तरीय वरीय पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सभी प्रखंड स्तरीय चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों के संबंध में बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपयुक्त ने प्रखंड अंतर्गत चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने वाले कर्मियों / सुपरवाइजर्स को बीएलओ के सहयोग से शत प्रतिशत फार्म 6 एवं 8 भरवाने का निर्देश दिया। उन्होंने ऑनलाइन किए जाने वाले प्रक्रिया को भी ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने वैसे व्यक्ति जिनका अब तक वोटर कार्ड नहीं बना है वैसे क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों का वोटर आईडी कार्ड बनवाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रखंड अंतर्गत सभी मतदाता केंद्रों में पेय जल, बिजली, शौचालय जैसे प्राथमिक सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त द्वारा अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

एसआईटी ने बच्चा चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, 15 आरोपी गिरफ्तार, 12 बच्चे बरामद

भीषण सड़क हादसा: ओरसा घाटी में पलटी रिजर्व बस, 6 की मौत की आशंका, 30 से अधिक घायल

मंदिर प्रांगण में विहिप–बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व धर्म रक्षा निधि पर मंथन

अखिल भारतीय तैलीक साहू समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक, पदाधिकारियों का चयन

क्षत्रिय गौरव एकता मिलन समारोह आयोजित, रांची रैली को लेकर बनी रणनीति

आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

मनरेगा संविदा नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 34 पदों के लिए 265 अभ्यर्थी हुए शामिल

आपसी विवाद के दौरान हमला करने आए दो अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व थाना प्रभारी अरबिंद सिंह को भावभीनी विदाई, छलक पड़े ग्रामीणों के साथ आंसू

उपायुक्त डॉ. ताराचंद के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में सांसद सुखदेव भगत की अहम भूमिका

अनियंत्रित बोलेरो ने दुकान में मारी टक्कर, एक की मौत

Leave a Comment