विवाहीता ने किया विषपान, मौत
कुंदा(चतरा)। कुंदा थाना क्षेत्र के सिकीदाग में युवती ने विषपान कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों के अनुसार सिक्कीदाग गांव निवासी छोट्टू गंझू की 20 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी ने आपसी विवाद में घर में रखे विषाक्त दवा खा ली। वहीं मायके वालों ने ससुराल वालो पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है। पुलिस अवर निरीक्षक मोती राम देवगम ने बताया कि पोस्टपार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल कोई आवेदन नही आया है।





















Total Users : 789499
Total views : 2484504