Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कलश यात्रा के उपरांत स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रा का शुभारंभ

On: October 15, 2023 8:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कलश यात्रा के उपरांत स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रा का शुभारंभ

गिद्धौर/पत्थलगड़ा(चतरा)। रविवार को जिला मुख्यालय व विभिन्न प्रखंड़ों में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रा का अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। इइसे पूर्व गिद्धौर, पत्थलगड़ा आदि प्रखंड़ों में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरवाडी मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में डीएसपी केदारनाथ राम, जिला परिषद उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी मुख्य रूप से शामिल थे। ठाकुरबाडी मंदिर से विधिवत पूजा अर्चना कर कलश यात्रा में शामिल 401 महिला व कन्याएं रामसागर घाट पहुंचे। जहां पंडितों ने विधिवत् पूजा अर्चना कर कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्री कौलेश्वरी मंदिर, शिव मंदिर सलगा होते पुनः ठाकुरबाडी मंदिर परिसर पूजा पंडाल पहुंचकर कलशों को स्थापित किया। कलश यात्रा में मुखिया निर्मला देवी, पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी, पूर्व पूजा समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार, राजेश कुशवाहा, निरंजन दांगी, असुरंजन कुमार, रविंद्र कुमार दांगी, विकास कुमार, मुकेश दांगी, संगीता कुशवाहा, शारदा देवी सहित पूजा समिति के सदस्य व श्रद्धालु शामिल थे। वहीं पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय स्थित सुभाष चौक दुर्गा पूजा समिति, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति नावाडीह, मां कोलेश्वरी मंदिर कुब्बा, देवी मण्डप उपरेली कुब्बा, लेम्बोइया मंदिर व दुर्गा पूजा समिति नोनगांव के द्वारा भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाली गई और पूरे विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सभी मंदिरों व पंडालों में कलश स्थापना की गई। इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी, जिप सदस्य, डीएसपी केदार राम, भाजपा नेता उज्जवल दास, सुजीत भारती व अन्य अतिथियों को पूजा समिति अध्यक्ष महेन्द्र दांगी, सचिव चुरामन प्रजापति, महासचिव अरविन्द ठाकुर, उपाध्यक्ष वासुदेव दांगी, कोषाध्यक्ष उदय अग्रवाल, संयोजक आशीष दांगी, मुकेश दांगी द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किय़ा गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

2 मिनट 24 सेकंड में हनुमान चालीसा, 5 साल के शिवाय ने रचा रिकॉर्ड

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

Leave a Comment