मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई
चतरा। शहर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय में भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन के नाम से मशहूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती धूमधाम से रविवार को मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आनन्द कुमार सिंह ने डॉ. कलाम के तस्वीर पर मल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कलाम की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सपना वह नही होता जो आपको सोते समय आए, बल्कि सपना तो वह होता है जो आपको सोने नहीं दे। सफलता अमीरी गरीबी से नही बल्कि आपके मेहनत और संकल्प से प्राप्त होता है। अगर आपके पास धैर्य और मेहनत करने की क्षमता है तो सफलता अवश्य मिलेगी। जीवन में कठिनाई से भागना नहीं चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शाहनवाज आलम, पूनम सिंह, प्रज्ञा पाठक, अमन कुमार, अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।





















Total Users : 831339
Total views : 2540872