पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सेमिला झामुमो का प्रतिनिधिमंडल
गिद्धौर(चतरा)ः राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर से गिद्धौर प्रखंड झामुमो का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को रांची में मुलाकात किया। इस क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं के साथ विशेष रुप से गिद्धौर प्रखंड को सुखाड के तहत किसानों को लाभ पहुंचाने, सभी किसानों का केसीसी ऋण माफ करने की मांग की। जबकि गिद्धौर को पुनः चतरा अनुमंडल में शामिल कराने का अलग से ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने समस्याओं से सरकार को अवगत कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अवगत कराया कि यदि इन जनसमस्याओं का अविलंब निष्पादन नहीं किया गया तो जनता चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी। प्रतिनिधिमंडल में जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, झारखंड संघर्ष समिति के प्रदीप कुमार व सत्यनारायण शुक्ला आदि शामिल थे।




















Total Users : 785933
Total views : 2479717