Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पसावा के शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए राज्य के वित्त मंत्री, श्रम मंत्री, राज्यसभा सांसद व जिप उपाध्यक्ष

On: October 14, 2023 9:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पसावा के शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए राज्य के वित्त मंत्री, श्रम मंत्री, राज्यसभा सांसद व जिप उपाध्यक्ष

चतराः प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन, चतरा (पीएसएसीडब्ल्यूए) के द्वारा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह जिला मुख्यालय स्थित चतरा कॉलेज चतरा के मल्टीपर्पस हॉल में शनिवार को आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्य के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, श्रम नियोजन एवं कौशल प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोगता, पसावा प्रदेश अध्यक्ष अलोक दुबे, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, एसडीपीओ अविनाश कुमार एवं जिला के सभी प्राचार्य, निर्देशक एवं शिक्षकगण शामिल थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों ने बारी-बारी से निजी विद्यालय के शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षा देने हेतु धन्यवाद दिया। साथ हीं समारोह में पैरामाउंट एकेडमी पांडेपूरा, चतरा के प्राचार्य मुकेश कुमार, सहायक शिक्षक मनोज कुमार सिन्हा, सुधीर पासवान, छोटू गिस्वामी, अंशु कुमारी, अन्नू कुमारी, सर्वेश कुमार, प्रियंका कुमारी, ममता कुमारी, रूचि कुमारी आदि शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं मंत्री श्री भोगता ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं। शिक्षकों का राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका होती है। अन्य वक्ताओं ने भी शिक्षा के क्षेत्र में और बढ़ चढ़कर हिसा लेने और बच्चों को अंधकार की ओर से प्रकाश की ओर ले जाने की बात कही। समारोह में अपर समाहर्ता पवन मंडल, जिला शिक्षा अधिकारी अभिषेक बड़ाइक समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

Leave a Comment