Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अमेरिकन मेड रायफल के साथ टीएसपीसी के पांच नक्सली गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

On: October 14, 2023 9:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अमेरिकन मेड रायफल के साथ टीएसपीसी के पांच नक्सली गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

चतरा। कोयलांचल में लेवी व रंगदारी की मांग को लेकर आतंक का पर्याय बन चुके प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सलियों को पुलिस ने बड़ा झटका देते हुए अमेरिकन मेड रायफल के साथ टीएसपीसी के पांच नक्सली को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जिले के पिपरवार, टंडवा व सिमरिया थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर प्रभात उर्फ विरासत उर्फ प्रेम गंझू व सब जनल कमांडर विशु उर्फ अशोक गंझू, सक्रिय सदस्य अरुण प्रजापति, नरेश कुमार भोक्ता व जितेंद्र कुमार रजक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार पांचो नक्सली के पास से 1 एक-56 राइफल, एक सेमी ऑटोमेटिक एसएलआर राइफल, .315 बोर का एक राइफल, दो देसी कट्टा, पांच मैगजीन, विभिन्न कैलिबर का 275 राउंड जिंदा गोली, लेवी मांगने में प्रयुक्त विभिन्न कंपनियों का 10 मोबाइल फोन, टीएसपीसी उग्रवादी संगठन का 88 नक्सली पर्चा और एक पिट्ठु बैग बरामद किया गया है। गिरफ्तार नक्शली कोयलांचल में कार्यरत कोल व्यवसाईयो और रेलवे निर्माण में लगे कम्पनी के ठेकेदारो को फोन कर लेवी की मांग करते थे। इसके आलावा शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाईन के निर्माण कार्य में लगी आईएससी कंस्ट्रक्शन कम्पनी के फुलवरिया साईट पर आगजनी की घटना को अंजाम दिया था‌। मामले की जानकारी देते हुए एसपी राकेश रंजन ने बताया नक्शलियों की गिरफ्तारी संगठन के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने क्षेत्र में कार्य कर रहे कोल व्यवसाईयो से निडर होकर कार्य करने की बात कही है। उन्होंने किसी भी नक्सली संगठन के नाम पर लेवी व रंगदारी से संबंधित धमकी या फोन आने पर पुलिस को सूचित करने की भी बात कही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दरिंदगी: मुजफ्फरपुर में खेलते-खेलते लापता दो चचेरी बहनों की बेरहमी से हत्या, चिमनी के पास मिले क्षत-विक्षत शव

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस की छापेमारी, कई हिरासत में

जेठ में सावन का अहसास: मूसलाधार बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त; कई घरों के छप्पर उड़े

पेट्रोल-डीजल की किल्लत और कालाबाजारी पर DC सख्त; एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, 19 दिन बाद मां की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन

बिना OTP और बिना कॉल के खाते से उड़े ₹9500; साइबर ठगी का नया तरीका देख पुलिस भी हैरान

देर रात सड़क पर उतरे SDM, ओवरलोड वाहनों पर चला प्रशासन का हंटर; ₹2.65 लाख वसूला जुर्माना

मटका फोड़ आंदोलन पर राजद का तीखा पलटवार; भाजपा ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने में व्यस्त

नवोदय विद्यालय का नाम रोशन, आदित्य राज बने स्कूल टॉपर; सीबीएसई 12वीं में लहराया सफलता का परचम

धरती के भगवान ने पेश की मिसाल, डॉ. एस. सी. नायक अब सप्ताह में दो दिन करेंगे मरीजों का मुफ्त इलाज!

*ब्रिगेडियर वी एस ठाकुर का 46 झारखंड बटालियन एनसीसी गुमला दौरा* *ब्रिगेडियर वी एस ठाकुर ने कैडेटों को दिया राष्ट्र सेवा का मंत्र* *46 झारखंड बटालियन एनसीसी में ग्रुप कमांडर का आगमन: संवाद, मार्गदर्शन और राष्ट्र निर्माण का संकल्प*

रांची के 64 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, शांतिपूर्ण एग्जाम के लिए प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन 

Leave a Comment