Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

 संच स्तरीय एक दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

On: October 13, 2023 9:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संच स्तरीय एक दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहरलाल फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को खेलेगा भारत, खिलेगा भारत कार्यक्र के तहत एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब के तत्वधान में संच स्तरीय एक दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि गिद्धौर मुखिया निर्मला देवी व विशिष्ट अतिथि प्रेम राणा उपस्थित थे। एकल अभियान की महिला समिति ने संयुक्त रूप से भारत माता एवं सरस्वती माता के तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उदघाटन किया। बताया गया की अभ्युदय यूथ क्लब का यह प्रयास है की ग्रामीण स्तर पर बच्चों के अंदर छिपी  प्रतिभा को उभारने का कार्य किया जाय। बच्चो को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की एक सरहनीय पहल है। वहीं उत्तर झारखंड के अरविंद कुमार ने बताया की इस प्रतियोगिता में सौ, दो सौ, चार सौ मीटर, ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जो बच्चे प्रथम किए वो अंचल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में पच्चीस गांवों के बच्चे ने भाग लिया। मौके पर एकल अभियान के अरविंद कुमार, रामनिवास पांडेय, मोहित कुमार महतो, अमन कुमार पांडेय, किरण देवी व 25 गांवों के आचार्या उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सेवन स्टार्स एकेडेमी का सीबीएसई 12वीं में जलवा: शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, शुभम बना स्कूल टॉपर

राजेंद्र प्रसाद खत्री के स्वास्थ्य में सुधार के शुभ संकेत, रांची के राज अस्पताल में भर्ती; शुभचिंतकों ने जाना हाल

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई योजनाओं का किया निरीक्षण*

68 साल के बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत; साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने जमकर किया बवाल

सनसनी: महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या; स्कूल से लौटे मासूम बेटे ने देखी माँ की खून से लथपथ लाश

बाजार टांड़ में  जल मीनार निर्माण के लिए होगा आंदोलन: अनिल यादव

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्धियों को साझा करते हुए सत्र 2026-27 में नामांकन प्रारंभ होने की घोषणा की

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: इटखोरी में 2 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की बड़ी उपलब्धि: ग्रामीण विकास के लिए मिला प्रतिष्ठित एक 12वां ग्रीनटेक फाउंडेशन अवार्ड’

कोयला ढुलाई और अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, वन विभाग ने सड़क काटी; रेलवे लाइन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी की 2 हाईवा जब्त!

चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का निधन; क्षेत्र में शोक की लहर, इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि

Leave a Comment