कोल इंडिया के विजिलेंस प्रमुख ने किया आम्रपाली परियोजना का निरीक्षण
टंडवा ( चतरा)। शुक्रवार को सीसीएल की केंद्रीय विजिलेंस टीम ने टंडवा थाना क्षेत्र अंर्तगत आम्रपाली कोल परियोजना का दौरा किया। जहां जीएम अमरेश सिंह ने विजिलेंस प्रमुख ब्रजेश कुमार त्रिपाठी व सीवीओ पंकज कुमार को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा एसएस उच्च विद्यालय टंडवा के विद्यार्थियों द्वारा सीसीएल की ओर चलाये जा रहे जागरूकता थीम भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें के संदर्भ में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसकी अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई। वहीं क्षेत्रवासियों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक करने हेतु सतर्कता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बताया गया कि जीएम श्री सिंह अधिकारियों के साथ व्यू प्वाइंट में जाकर परियोजना का मुआयना कराते हुवे उपलब्धि व व्याप्त समस्याओं से अवगत हुवे।








