Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मनरेगा लोकपाल ने किया योजना स्थलों का निरीक्षण, दिया कई दिशा निर्देश, कहा मनरेगा एक्ट के उल्लंघन पर दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई 

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मनरेगा लोकपाल ने किया योजना स्थलों का निरीक्षण, दिया कई दिशा निर्देश, कहा मनरेगा एक्ट के उल्लंघन पर दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

मयूरहंड(चतरा)। जिले के मयूरहंड प्रखंड के मंझगावा पंचायत सचिवालय शनिवार को पहुंची मनरेगा लोकपाल संध्या प्रधान ने बीडीओ, बीपीओ, प्रखंड व मनरेगा कर्मियों के साथ बैठक किया। इससे पूर्व बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा बीपीओ नीरज कुमार एवं मुखिया मंजित सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर क्षेत्र में मनरेगा लोकपाल का स्वागत किया। बैठक में लोकपाल ने सर्वप्रथम उपस्थित सभी से परिचय प्राप्त करने के बाद मनरेगा के तहत संचालित कार्यों की जानकारी ली और कार्यों के क्रियान्वयन को लेकर संबंधितों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके बाद मंझगावा में संचालित योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। मंझगावा व करमा पंचायत में आमबागवानी, टीसीबी, मेढबंदी समेत अन्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया

और योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार लाने का निर्देश रोजगार सेवक, कनिय अभियंता व संबंधित कर्मियों को दिया। बिरसा आम बागवानी लाभुकों को खाली स्थानो में मिश्रित खेती करने की सलाह दिया, ताकि लाभुक दोहरा लाभ उठा सके। इस दौरान करमा मुखिया रामनाथ यादव, मनरेगा जेई रवि रंजन दास, उमेश कुमार, रोजगार सेवक अजय कुमार, सुनिल कुमार समेत अन्य कर्मी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment