WhatsApp Group Join Now
टीएसपीसी के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, भेजे गए जेल
गिद्धौर(चतरा)। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएपीसी के दो सक्रिय सदस्यों को गिद्धौर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा दिया। पुलिस गिरफ्त में आए टीएसपीसी के सक्रिय सदस्य पत्थलगडा थाना क्षेत्र के मेराल जोरी निवासी मनोज गंझू व टंडवा थाना क्षेत्र के धनगड्डा निवासी मोहन साव उर्फ मुनि साव पिछले कई दिनों से थाना क्षेत्र में सक्रिय थे और यहां संचालित विकाश योजनाओं में लेवी वसूलने व संवेदकों को डराने धमकाने का कार्य कर रहे थे।गुरुवार को पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाई की गई। उपरोक्त जानकारी प्रेसवार्ता में एसडीपीओ अशोक कुमार प्रियदर्शी ने देते हुए बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से नक्सली पर्चा, कीपैड व स्मार्ट मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद गठित छापामारी दल ने गांगपुर से एक किलो मीटर अंदर मंडरिया जंगल का रुख किया। एक पेड़ की नीचे 3-4 व्यक्ति योजना बनाते दिखे, जो पुलिस को देखते ही भागने लगे। एक को दौड़ा कर पकड़ कर कड़ाई से पूछ ताछ की गई तो कई बातें सामने आई। पकड़े गये नक्सली समर्थक के आधार पर दूसरे को पकड़ा गया। गिरफ्तार नक्सली समर्थकों का आपराधिक इतिहास रहा है। इनपर सिमरिया थाना में 5 अलग अलग मामले व राजपुर थाना में एक मामला दर्ज है। दोनों युवक टीएसपीसी के शीर्ष नक्सली आक्रमण गंझू व हरेंद्र गंझू के सम्पर्क में थे। छापेमारी टीम में अवर निरीक्षक रामदेव वर्मा सहित ससस्त्र बल के जवान शामिल थे।





























Total Users : 831342
Total views : 2540877