WhatsApp Group Join Now
जिउतिया को लेकर बाजार में रही चहल पहल, आज निर्जला उपवास रख माताएं करेंगी संतान की लंबी उम्र की कामना
चतरा/टंडवा/इटखोरी। जिउतिया पर्व को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय के अलावे गिद्धौर, टंडवा, सिमरिया, प्रतापपुर, इटखोरी व मयूरहंड आदि प्रखंड के बाजार में शुक्रवार को पूजन सामग्री के साथ खीरा व विषेश सब्जी आदि खरीददारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। ऐसे में बाजारों में देर शाम तक चहल पहल रही। ज्ञात हो कि माताएं शुक्रवार को नहाई खाय का अनुष्ठान किया, शनिवार को सभी निर्जला उपवास रह कर जितवाहन की श्रद्धा:भक्ति से पूजा कर अपने संतानों के लिए करेंगी लंबी उम्र की कामना। गिद्धौर प्रखंड के साथ विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र में धूमधाम से जिउतिया का पर्व मनाया जाएगा। पर्व को ले सुबह से ही बाजार में चहल पहल देखी गई। पर्व के कारण फल एवं सब्जी की मांग बढ़ने से अचानक दाम में इजाफा देखा गया। केला 50 रुपये दर्जन, सेव व अनार 120 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिका। जबकि सब्जियों के दाम में भी बढ़ोत्तरी देखी गई।


















Total Users : 1119431
Total views : 2938010