WhatsApp Group Join Now
लोन रिकवरी एजेंट से हथियार के बल पर 2 लाख 65 हजार की लुट, 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
चतरा/टंडवा। जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत राहम बाईपास मोड़ के समीप अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने हथियार के बल पर लोन रिकवरी कर लौट रहे रिकवरी एजेंट से 2 लाख 65 हजार रूपये लूट लिया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी जंगल का लाभ उठाकर भाग निकले। मामले को लेकर पीड़ित रिकवरी एजेंट ने बताया कि राहम गांव की ओर से वह लोन की रकम को रिकवरी कर टंडवा की ओर लौट रहा था इसी दौरान रेकी कर रहे अपराधियों ने सुनसान जगह देखकर हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना को लेकर पीड़ित रिकवरी एजेंट ने टंडवा थाने में लिखित आवेदन दिया है। वहीं आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते 4 संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।




















Total Users : 1179903
Total views : 3012361