गांधी जयंती पर थाना परिवार ने चलाया सफाई अभियान, की थाना परिसर की सफाई
चतरा/कुंदा/इटखोरी/पत्थलगड़ा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सोमवार को जिले कुंदा, इटखोरी व पत्थलगड़ा थाना परिसर की अभियान चलाकर सफाई की गई। कुंदा में थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना परिसर व आसपास की सफाई थाना परिवार की ओर से करते हुवे लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। थाना प्रभारी ने काहा की ग़ांधी जी सफाई व स्वच्छता को अपने जीवन की शैली का अभिन्न अंग मानते थे, इसलिए हम सभी को चाहिए की अपने आसपास साफ रखें। स्वच्छता बीमारियों के प्रसार को रोकता है और अच्छे स्वास्थ् को सुरक्षित रखता है। वहीं इटखोरी थाना परिसर में स्वच्छता अभियान थाना प्रभारी बिनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने चलाकर परिसर में फैली गंदगी की सफाई की। थाना प्रभारी ने कहा की अपने आसपास साफ सफाई रखने से बीमारियों का भी सफाया होता है। पत्थलगड़ा थाना परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी सचिन कुमार दास के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने थाना परिसर में फैली गंदगी की सफाई की। थाना प्रभारी ने कहा की स्वच्छता हमारे जीवन में बहुत आवश्यक है। स्वच्छता होगा तभी तो सामाजिक माहौल सुधरेगा।























Total Users : 839176
Total views : 2551717