न्यूज स्केल संवाददात
चतरा। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अपराध की योजना बनाते चार शातिर अपराधियों को सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही गिरफ्तार अपराधियों के पास से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस समेत घटना में प्रयुक्त होने वाले बाईक व अन्य सामान भी पुलिस ने बरामद किया है। एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में सदर थाना क्षेत्र के नवादा-बरैनी मुख्य रोड़ पर चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को यह कामयाबी हाथ लगी है। सदर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपीओ श्री कुमार ने बताया कि एसपी को मिली गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग टीम का गठन कर बरैनी और तिलैया चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिल को रोक कर चेकिंग किया गया तो एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा गोली बरामद किया गया। साथ ही बजाज पल्सर बाइक व सुपर स्प्लेंडर बाइक पर सवार पकड़े गए चार युवकों के पास से विभिन्न कंपनियों के तीन मोबाइल फोन, 4 हजार 60 रुपया नगद, दो गमछा व दो लाल रंग का कपड़ा भी कट्टा के अलावे जप्त किया गया। एससीपीओ ने आगे बताया कि जीतू विश्वकर्मा, मनोज कुमार, बृजेश कुमार और विजय कुमार नामक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि सभी गिरफ्तार अपराधी इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के नियत से हथियार के साथ भ्रमणशील थे। अभियान में श्री कुमार के साथ सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी, सदर थाना प्रभारी शिव प्रकाश कुमार, एसआई मनोज पाल, प्रकाश सेठ व एएसआई गौकरण कुमार आदि शामिल थे।
बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे चार अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा व कारतूस बरामद, दो बाईक व विभिन्न कंपनियों के तीन मोबाईल भी जब्त

By newsscale
On: October 2, 2023 7:48 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now






















Total Users : 831378
Total views : 2540933