न्यूज स्केल संवाददात
पत्थलगड़ा(चतरा)ः रविवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक पत्थलगडा प्रखंड अंतर्गत नोनगांव उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता यादव समाज के प्रखंड अध्यक्ष कन्हाई यादव व संचालन विकास कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयोजक रंजन यादव, अरुण कुमार यादव, युवा जिलाध्यक्ष विकास चंद्र यादव, सिमरिया विधानसभा प्रभारी बालेश्वर यादव, मनोज यादव आदि शामिल हुए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहां की यादव समाज के लोग आजादी की लड़ाई या 1962 भारत-चीन सीमा रेजांगला युद्ध हो यादव जवानों ने देश हित व सर्वजनहित में अपनी कुर्बानी दी है। लद्दाख की दुर्गम बर्फीली छोटी रेजांगला में माइनस 40 से 50 डिग्री तापमान में मात्र 128 यादव सेना के योद्धाओं ने वीरता से लड़ाई लड़ी और चीन के 1700 से अधिक सैनिकों को मार गिराया था और 114 यादव सैनिकों ने अपनी कुर्बानी देकर 3000 से ज्यादा चीनी सैनिकों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। तब से यादव समाज के लोग जवानों की शहादत पर अहीर रेजिमेंट की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक सरकार ने इस पर कोई पहल नहीं की है। वहीं 5 नवंबर 2023 को चतरा बाबा घाट मैदान में आयोजित अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के शताब्दी समारोह मनाने का निर्णय लेते भारी संख्या में समाज के लोगों को पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक में अंबिका यादव, बैजनाथ यादव पवन यादव, महेंद्र यादव, मुकेश यादव, सतेंद्र यादव, भोला यादव, दुलारी यादव, पन्नू यादव, प्रयाग यादव, शोभा नाथ यादव, राजदेव यादव, रामअवतार यादव, रूपलाल यादव व भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की हुई बैठक, अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर 5 नवम्बर को बाबाघाट मैदान होगा महासम्मेलन

By newsscale
On: October 2, 2023 7:42 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now





















Total Users : 900490
Total views : 2637563