Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गांधी जी जयंती को लेकर गुमला मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कानूनी सहायता की जानकारी दी गई

On: October 2, 2023 2:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला -गांधी जयंती के उपलक्ष्य में दिन सोमवार 2 अक्टूबर को गुमला मंडल कारा में प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष संजय कुमार चंधरियावी, जिला विधिक सेवा प्राधिकर, गुमला, के मार्गदर्शन में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन डालसा गुमला के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान बंदियों को संबोधित करते हुए पार्थ सारथी घोष, सचिव डालासा ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के विचारों तथा जीवन से अवगत कराया तथा अपने देश के प्रति गौरव और संविधान के प्रति आदर की भावना रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बंदियों से गांधी जी के सत्य और अहिंसा के विचारों का पालन करने के लिए भी कहा। बंदियों को जागरूक करते हुए सचिव महोदय ने कहा कि पैसे के अभाव से कोई भी बंदी अधिवक्ता के लाभ से वंचित न हो चुकि आज डालसा लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ताओं के माध्यम से उचित कानूनी सहायता निशुल्क बंदियों को पहुंचा रही हैं तथा निशुल्क में डालसा के माध्यम से अधिवक्ता प्राप्त कर बंदी जमानत आवेदन अथवा अपील सेशन न्यायालय या माननीय उच्च न्यायालय में भी दायर कर सकते हैं। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक, पैनल अधिवक्ता बुंदेश्वर गोप, विद्या निधि शर्मा तथा जितेंद्र कुमार सिंह, डालसा कर्मचारी प्रकाश कुमार, मनीष कुमार एवं जेल के अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

2 मिनट 24 सेकंड में हनुमान चालीसा, 5 साल के शिवाय ने रचा रिकॉर्ड

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

Leave a Comment