Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चोरी के सामान के साथ चार गिरफ्तार, भेजे गए जेल

On: September 30, 2023 8:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चोरी के सामान के साथ चार गिरफ्तार, भेजे गए जेल

चतरा। शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ते चोरी की घटनाओं पर नकेल कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सदर थाना प्रभारी शिव प्रकाश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने विगत दो दिनों में घटित दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चोरी के सामान के साथ चार चोरों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। किया है। गिरफ्तार चोरों के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के बैट्री और एक स्टेबलाइजर भी बरामद किया है। सदर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अविनाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अव्वल मोहल्ला पकरिया रोड निवासी अंजनी कुमार पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय व चूड़ीहार मोहल्ला निवासी बहामूल हक के द्वारा लिखित शिकायत मिली थी कि उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। जिसमें एसआई मनोज पाल, श्रीराम कुमार पंडित व एएसआई गौकरण कुमार आदि को शामिल किया गया था। टीम ने प्रोफेशनल तरीके से कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल रोहित कुमार, मोहम्मद आरिफ, सरदार और ऋतिक राणा नामक चार चोरों को धर दबोचा। साथ ही अंजनी कुमार पांडेय के एयरटेल टावर में लगे जनरेटर से चोरी गए बैटरी व एक चोरी के स्टेबलाइजर को भी चोरों के निशानदेही पर बरामद किया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार चोरों का क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। आए दिन ऐसी शिकायत मिल रही है कि युवा पीढ़ी के द्वारा ही नशे के जद में आकर छोटी बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। नशे के आगोश में आ चुके कम उम्र के बच्चों के द्वारा बंद पड़े घरों को निशाना बनाकर सामान की चोरी की जा रही है। उनके द्वारा चोरी का सामान बाजार में बेचकर नशे का इंतजाम किया जाता है। एसडीपीओ ने बताया गिरोह में शामिल अन्य चोरों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी अभियान चला रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनगणना 2027: लोहरदगा उपायुक्त ने जागरूकता रथों को किया रवाना, 15 मई तक खुद से जानकारी भरने का अंतिम अवसर

नए थाना प्रभारी का एक्शन शुरू, अवैध शराब से लदी बोलेरो जब्त; 2 तस्कर गिरफ्तार!

लोहरदगा मंडल कारा में “मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र” का शुभारंभ

अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार

भंडरा में निकली ठाकुर जी की भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर, ​श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

लोहरदगा: उपायुक्त ने दी चेतावनी, ‘नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र, कोताही बर्दाश्त नहीं’

उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द क्रियाशील करने का निदेश

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

Leave a Comment