न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। कहते हैं आपके द्वारा रक्तदान की गई एक एक बूंद कई जिंदगियां आबाद कर सकतीं हैं।ऐसे में रक्त दान महा दान के तहत रेड-क्रॉस सोसाइटी चतरा और मुखिया मंजीत सिंह के संयुक्त तत्वावधान में मयूरहंड प्रखंड के पंचायत सचिवालय मंझगावा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे पहले मुखिया ने रक्तदान किया, उसके बाद नेपाल सिंह, जिला परिषद सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, पत्रकार मालिक बाबू, आकाश सिंह, मुन्ना कुमार, शिक्षक अजीत सिंह, सुजीत कुमार, जल सेना के जवान बंटी सिंह, पुलिस अवर-निरीक्षक मुकेश कुमार व जवान बब्लू कुमार, सुनीता देवी और अनु देवी सहित कुल 30 लोगों द्वारा 30 यूनिट रक्तदान किया गया। मौके पर वॉलंट्री ब्लड डोनेशन एसोसिएशन के अध्यक्ष सह रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य धर्मेंद्र पाठक ने कहा कि यह आयोजन आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। इसके तहत जरूरतमंद लोगों को खून की आपूर्ति की जाएगी। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में महती योगदान के लिए श्री पाठक ने मुखिया की प्रशंसा की। इस अवसर पर जीएमएम रंजिता कुमारी, प्रिया कुमारी, कहकसा प्रवीण, टेक्नीशियन मोहम्मद आजाद और मुन्ना कुमार शामिल थे।
मंझगावां पंचायत सचिवालय में रक्तदान शिविर आयोजित, जनप्रतिनिधि, पत्रकार,सेना और पुलिस कर्मी व शिक्षक सहित आमजनों ने किया रक्तदान

By newsscale
On: September 30, 2023 8:16 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 912208
Total views : 2654213