करमा के खोंजा जंगल में मिला मानव कंकाल, क्षेत्र में फैली सनसनी, बना चर्चा का विषय

newsscale
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
करमा के खोंजा जंगल में मिला मानव कंकाल, क्षेत्र में फैली सनसनी, बना चर्चा का विषय
मयूरहंड(चतरा)। जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र के करमा पंचायत अंतर्गत खोंजा जंगल में गुरुवार को मानव कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार चरवाहों को नर कंकाल बिखरा दिखा तो इसकी सूचना स्थानीय मुखिया रामनाथ यादव एवं समाजसेवी रामसेवक यादव उर्फ सेवा यादव को दिया। उसके बाद मुखिया अन्य ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचकर मानव कंकाल को देखा। जहां माथा व शरिर के अन्य हड्डी के अलावा सडा व फटा फुल पैंट, गमछा, सर्ट बिखरा था। वहीं सूचना पाकर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मानव कंकाल का अवलोकन किया। थाना प्रभारी ने बताया की घटना स्थल पर मिले हड्डी के अवशेष देखने से मानव कंकाल प्रतित हो रहा है।
पर लगभग पांच वर्ष पूर्व तक थाना क्षेत्र से कोई गुमशुदगी की प्राथमिकि दर्ज नहीं की गई है। हलांकि मानव कंकाल का अवशेष थाना लाया गया है जिसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला रांची जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। वहीं जंगल में मानव कंकाल मिलने के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *