Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई) के चार उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

On: February 13, 2023 10:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई) के चार उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

लोहरदगा : लोहरदगा में उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लोहरदगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया (पीएलएफआई) के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में पिपरटोली निवासी राम प्रवेश सिंह, सोनू उरांव, करगे निवासी सुनील कुमार साहू, लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा निवासी प्रवीण शामिल है। इनकी निशानदेही पर एक सुतली बम और चोरी के तीन मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुशार चारो पीएलएफआई के एरिया कमांडर कृष्णा यादव के लिए काम करते थे। पुलिस को इनकी तलाश कुडू थाना क्षेत्र के मकांदू में स्थित क्रेशर में बम विस्फोट और पोस्टर चिपका कर दहशत फैलाने के मामले में थी। विगत दिनों कुडू थाना क्षेत्र के मकांदू में स्थित क्रेशर में बम फोड़कर और पोस्टर चिपकाकर पीएलएफआई के उग्रवादियों द्वारा छह लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। जिसके बाद कई क्रेशर में काम ठप पड़ गया था। हालांकि पुलिस ने सुरक्षा का भरोसा दिला कर काम शुरू करा दिया था। इसी बीच कुडू थाना क्षेत्र में पीएलएफआई उग्रवादियों द्वारा लगातार घटनाओं को दिए जा रहे अंजाम के बाद पुलिस की टीम पीएलएफआई के उग्रवादियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान में जुट गई थी। इसी क्रम में विगत दिनों कुडू थाना पुलिस ने पीएलएफआई के दो हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी। इनके पास से एक पिस्टल और एक देसी कट्टा के साथ कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद किया गया था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर भी छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान रामप्रवेश सिंह, सुनील कुमार साहू, सोनू उरांव और प्रवीण की गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल पुलिस की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों की माने तो पूछताछ में उग्रवादियों ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मामले में पुलिस की ओर से जल्द ही प्रेस वार्ता कर पूरी स्थिति को स्पष्ट किया जा सकता है। हाल के समय में कुडू थाना पुलिस को उग्रवादियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलताएं मिली है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

Leave a Comment