वाहन चेकिंग अभियान में बगैर हेलमेट के पकड़े गए 45 मोटरसाइकिल-चालक
इटखोरी(चतरा)। चतरा-चौपारण मुख्य मार्ग स्थित इटखोरी थाना गेट के समीप बुधवार को मोटरसाइकिल चेकिंग अभियान एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर चलाया गया। अभियान थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में एसआई गौतम कुमार दास ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मोटरसाइकिल चलाया। चेकिंग अभियान में बिना हेलमेट के 45 मोटरसाइकिल चालक को पकड़ा गया। अभियान के बाद बाइक चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। ज्ञात हो कि विगत दो तीन दिनों में जिले भर में मोटरसाइकिल दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु हो गयी है। इस को ध्यान में रखते हुए मोटरसाइकिल चेकिंग अभियान चलाया गया। ताकि मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। खबर लिखे जाने तक परिवहन विभाग द्वारा कुछ वाहनों का चालान काटा गया था।























Total Users : 835665
Total views : 2546927