जमुआ जंगल से अवैध रूप से कटा सखुआ का सात लोदरा जब्त
गिद्धौर(चतरा)ः जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जमुआ जंगल से वनरक्षी राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में अवैध रूप से काटे गए सखुआ के सात पीस लोदरा (छोटा टुकड़ा) जब्त किया गया। यह करवाई बीते देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर की गई। वनरक्षी श्री तिवारी ने बताया कि सूचना मिली की जमुआ जंगल में अवैध सखुआ लकड़ी काटकर रखा हुआ है। सूचना मिलते ही स्थल पर पहुंच कर सखुआ का सात पीस लोदारा जप्त किया गया। जबकि अवैध रूप से सखुआ काटने वाले व्यक्ति को चिन्हित किया जा रहा है। वनरक्षी ने बताया कि जल्द ही प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोषी व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तत्काल जब्त लकड़ी गांगपुर गांव के काली राणा को जिम्मेनामा दिया गया है।





















Total Users : 900535
Total views : 2637631