Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की हुई बैठक, 5 नवंबर को शताब्दी समारोह मनाने का लिया गया निर्णय, अहीर रेजिमेंट की मांग करने पर दिया गया जोर

On: September 25, 2023 8:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की हुई बैठक, 5 नवंबर को शताब्दी समारोह मनाने का लिया गया निर्णय, अहीर रेजिमेंट की मांग करने पर दिया गया जोर

कुंदा(चतरा)। सोमवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक कुंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित जनता उच्च विद्यालय के समीप निर्माधीन कॉलेज भवन में हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया निरंजन प्रसाद यादव व संचालन यादव सभा के प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेनका निवासी बली यादव, अर्जुन यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नीलम यादव, अरुण कुमार यादव, रंजन यादव, यादव महासभा के चतरा विधानसभा प्रभारी किशोर यादव, सिमरिया विधानसभा प्रभारी बलेसर यादव व जितेंदर यादव शामिल हुए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहां की यादव समाज के लोग आजादी की लड़ाई या फिर 1962 भारत-चीन सीमा रेजांगला युद्ध हो यादव जवानों ने देश हित व सर्वजनहित में अपनी कुर्बानी दी है। भारत-चीन के बीच घमासान युद्ध चल रहा था लद्दाख की दुर्गम बर्फीली छोटी रेजांगला में माइनस 40 से 50 डिग्री तापमान में मात्र 128 यादव सेना के योद्धाओं ने वीरता से लड़ाई लड़ी और चीन के 1700 से अधिक सैनिकों को मार गिराया था और 114 यादव सैनिकों ने अपनी कुर्बानी देकर 3000 से ज्यादा चीनी सैनिकों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। तब से यादव समाज के लोग जवानों की शहादत पर अहीर रेजिमेंट की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक सरकार ने इस पर कोई पहल नहीं की है। वही 5 नवंबर 2023 को चतरा में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा का शताब्दी समारोह मनाने का निर्णय लेते भारी संख्या में समाज के लोगों को पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में सिक्कीदाग मुखिया अनिता यादव, नवादा मुखिया भरत यादव, अनिल यादव, सतेंद्र यादव, लालू प्रसाद यादव, दिलीप यादव, इंद्रदेव यादव, मुन्द्रिका यादव, राजेंद्र यादव, अजय यादव, सुरेन्द्र यादव, संजय यादव, आदित्य यादव समेत भारी संख्या में यादव समाज के लोग शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

Leave a Comment