WhatsApp Group Join Now
नारी शक्ति वंदन विधेयक दोनो सदनों में पारित होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला जुलूस
चतरा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष निशा कुमारी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन विधेयक लोक सभा और राज्य सभा से पारित कराने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गाजे बाजे के साथ जुलूस निकालकर आभार प्रकट किया गया। साथ ही उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं ने इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और अबीर ग़ुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल की अध्यक्ष पूनम देवी के द्वारा सैकड़ो महिलाओ का नेतृत्व क़र रही थी। कार्यक्रम में जिला कार्य समिति सदस्य गंगा देवी, दारियातु पंचायत के मुखिया परवा देवी, पंचायत समिति सदस्य पार्वती देवी, संगीता देवी, मीणा देवी, मनोरमा देवी, बेली देवी, रीता देवी, रबीना देवी, आरती देवी, साधना देवी सहित पार्टी के जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला महामंत्री, नीरज शर्मा, राजदीप सिंह, भीम रजक आदि शामिल थे।




















Total Users : 839182
Total views : 2551726