WhatsApp Group Join Now
युवतियों से छेड़छाड़ मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गये जेल, दो फरार
टंडवा (चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चुंदरु पुल के समीप दो युवतियों से छेड़छाड़ मामले में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुवे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार शुक्रवार देर रात दस दिवसीय गणेश महोत्सव में मेला देखने आई एक नाबालिग व एक 21वर्षीय युवती से चार युवकों द्वारा जोर जबरदस्ती व छेड़छाड़ किया गया। वहीं शिकायत के आलोक में पुलिस ने कांड संख्या 208/2023 मामला दर्ज कर चट्टी गाडिलौंग के दो आरोपियों विशाल गुप्ता व अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं इसी मामले फरार सन्नी प्रजापति व राजा श्रीवास्तव गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित जगहों में छापेमारी कर रही है।

























Total Users : 900543
Total views : 2637642