WhatsApp Group
Join Now
जबड़ा आजिविका महिला संकुल की हुई वार्षिक आम सभा
सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड के जबड़ा में संचालित जबड़ा आजिविका महिला संकुल अंतर्गत संचालित सावल्म्बी सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा शुक्रवार को आयोजित की गई। जिसका पूर्व मुखिया कृष्ण साहू, वर्तमान मुखिया बिना देवी, उपमुखिया संगीता देवी ओर सीएलएफ के आईपीआरपी सुक्रो कुजूर, सीसी तनु भारती, अध्यक्ष रंजनी देवी, सचिव सबिता देवी, कोषाध्यक्ष, प्रतिमा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। आमसभा में समूह द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुलेखा देवी, ललिता देवी, अनीता देवी, कलावती देवी, शांति देवी सहित समूह में जुड़ी अन्य महिलाओं का योगदान रहा।








