Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गुमला एसपी हरविंदर सिंह के दिशानिर्देशों पर घाघरा थाना पुलिस ने 35 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार जेल भेजा गया

On: September 16, 2023 11:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला -गुमला जिले के घाघरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 35 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में गुमला थाना क्षेत्र के तर्री गांव निवासी 23 वर्षीय सोनू सिंह उर्फ जयदेव सिंह पिता रामानंद सिंह,तर्री निवासी 21 वर्षीय विशाल कुमार सिन्हा पिता स्व.रामचरण लाल व लक्ष्मण नगर गुमला निवासी 23 वर्षीय अंकित कुमार पिता रामनाथ खेरवार शामिल है। इस संबंध में शनिवार को एसपी हरविंद्र सिंह ने अपने कार्यालय परिसर में प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गढ़वा एवं लातेहार जिला से ब्राउन शुगर खरीदकर गुमला जिला में कुछ युवक बेच रहे हैं। जिसके कारण युवा वर्ग के लोग नशे के शिकार हो रहे हैं। 15 सितंबर की रात्रि 11 बजे सूचना मिली की एक बाईक पर तीन युवक गढ़वा जिला से ब्राउन शुगर लेकर गुमला के लिए निकले हैं। जो घाघरा होते हुए गुमला आएंगे। जिसको लेकर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। छापमारी टीम के द्वारा देवाकी पुल के पास एंटी क्राईम वाहन जांच लगाया गया। इसी दौरान एक टीवीएस से तीन युवकों को विशुनपुर की ओर से घाघरा आते देखा गया। जहां पुलिस ने तीनों युवकों को रोका और उनका नाम पूछा। इस दौरान पुलिस ने जब उनकर तलाशी ली तो सोनू सिंह के पास से तीन प्लास्टिक की पुड़िया जो तौलने पर लगभग 15 ग्राम था। उसमें ब्राउन सुगर पाया गया। विशाल कुमार के पैंट के जेब से दो प्लास्टिक का पुड़िया जो दस ग्राम व अंकित कुमार के पास से दो प्लास्टिक का पुड़िया जिसमें लगभग दस ग्राम ब्राउन शुगर था बरामद किया गया। साथ ही इनके पास से मोबाईल भी बरामद किया गया। वहीं टीवीएस वाहन को पुलिस ने जब्त किया। छापामारी दल में एसडीपीओ मनीष कुमार, पुअनि अमित कुमार चौधरी,पुअनि टेकलाल महतो, पुअनि अभिषेक कुमार, हवलदार विजयकांत पांडेय,आरक्षी शिवनाथ कुजूर व बसंत महतो शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनगणना 2027: लोहरदगा उपायुक्त ने जागरूकता रथों को किया रवाना, 15 मई तक खुद से जानकारी भरने का अंतिम अवसर

नए थाना प्रभारी का एक्शन शुरू, अवैध शराब से लदी बोलेरो जब्त; 2 तस्कर गिरफ्तार!

लोहरदगा मंडल कारा में “मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र” का शुभारंभ

अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार

भंडरा में निकली ठाकुर जी की भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर, ​श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

लोहरदगा: उपायुक्त ने दी चेतावनी, ‘नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र, कोताही बर्दाश्त नहीं’

उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द क्रियाशील करने का निदेश

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

Leave a Comment