Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

On: September 10, 2023 8:23 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

चतराः उपायुक्त अबु इमरान ने शनिवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी। एक-एक कर लोगों ने अपनी-अपनी समस्यओं को लेकर उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री इमरान से मिल उन्हें समस्याएं सुनाया। उपायुक्त ने जनता दरबार में मिलने आए सभी शिकायतकर्ताओं की बारी बारी से समस्याएं सुन, जल्द समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। समस्याओं में मुख्य रूप से जमीन, राशन, कब्रिस्तान घेराबंदी समेत अन्य मामले शामिल है। ज्ञात हो कि उपायुक्त श्री इमरान के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के द्वारा रोस्टर अनुसार जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जिससे सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों के शिकायतों का निष्पादन प्रखंड मुख्यालय स्तर पर ही किया जा सके। वहीं सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

Leave a Comment